:
Breaking News

Entertainment News: रणबीर कपूर की 'रामायण' देखकर भावुक हुए महेश भट्ट, राम के वनवास वाले सीन पर छलके आंसू

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Alam Ki Khabar | Bihar News | Patna News | Samastipur News | Entertainment News: रणबीर कपूर की रामायण देखकर महेश भट्ट भावुक हो गए। राम के 14 साल के वनवास वाले दृश्य ने उनकी आंखें नम कर दीं। जानिए यश और नितेश तिवारी को लेकर उन्होंने क्या कहा।

6 नवंबर 2026 | Alam Ki Khabar


मुंबई: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' रिलीज होने के बाद लगातार चर्चा में है। फिल्म में भगवान राम के किरदार में रणबीर के अभिनय को लेकर दर्शकों और फिल्मी हस्तियों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री आलिया भट्ट के पिता और फिल्ममेकर महेश भट्ट ने भी फिल्म देखने के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने बताया कि राम के 14 साल के वनवास वाला दृश्य देखते समय वह खुद को रोने से नहीं रोक सके।


Variety India को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने फिल्म के उस दृश्य का जिक्र किया, जिसमें भगवान राम को वनवास जाने का आदेश मिलता है। उन्होंने बताया कि इंटरवल से ठीक पहले आए इस प्रसंग ने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया। उनकी आंखें नम हो गईं और फिल्म खत्म होने के बाद भी वह अपने आंसू नहीं छिपा सके। महेश के मुताबिक कुछ अनुभव ऐसे होते हैं, जिनके बाद इंसान के पास कहने के लिए शब्द नहीं बचते।


रणबीर के अभिनय में दिखा अलग अंदाज


महेश भट्ट ने रणबीर कपूर के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि इस फिल्म में अभिनेता ने अपने व्यक्तित्व के ऐसे पहलू को पर्दे पर सामने रखा है, जिसे उनकी पिछली फिल्मों में देखने का अवसर नहीं मिला था।


उन्होंने फिल्म में रणबीर के एक दृश्य का जिक्र किया, जब वह कैमरे की ओर बढ़ते हुए हाथ जोड़ते हैं। महेश भट्ट के अनुसार, उस क्षण उन्हें लगा कि रणबीर ने अपने भीतर के उस भाव को छू लिया है, जो भगवान राम के चरित्र को जीवंत बनाने के लिए जरूरी है। उन्होंने इसे अभिनेता के लिए एक खास उपलब्धि बताया।


यश के रावण अवतार ने भी किया प्रभावित


फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे अभिनेता यश की भी महेश भट्ट ने जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यश ने अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और अभिनय से उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही निर्देशक नितेश तिवारी ने रावण के किरदार की ताकत को संतुलित तरीके से पर्दे पर उतारा है।


महेश भट्ट ने निर्देशक की तारीफ करते हुए कहा कि राम और रावण दोनों के चरित्रों को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने फिल्म में अरुण गोविल के अभिनय को भी दिल छू लेने वाला बताया।


5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म


नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण: पार्ट 1' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।


इसके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, रकुल प्रीत सिंह और काजल अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में हैं। सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दूसरे भाग में नजर आएंगे।


ओपनिंग डे पर 64.85 करोड़ रुपये की कमाई


फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत शुरुआत की है। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'रामायण: पार्ट 1' ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन लगभग 77.50 करोड़ रुपये बताया गया है।


नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही यह दो भागों वाली फिल्म बड़े बजट की भारतीय सिनेमाई परियोजनाओं में शामिल है। दोनों भागों का संयुक्त बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया गया है।


फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और शुरुआती कमाई ने इसके अगले बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं।


Alam Ki Khabar

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *