:
Breaking News

बिहार में ठंड बढ़ेगी, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरने की संभावना

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार में ठंड बढ़ेगी, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरने की संभावना

बिहार में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के बाद राज्य के न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन यह 5 डिग्री तक गिर सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले सात दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि सुबह के समय राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

पछुआ हवा की रफ्तार में भले ही कमी आई हो, लेकिन ठंड में कोई कमी नहीं होगी। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

शनिवार सुबह पटना में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली और लोग धूप सेंकते नजर आए। वहीं कैमूर, बेगूसराय समेत कई जिलों में घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोहरे का असर रेल परिचालन पर भी पड़ा है। दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
पूर्वा एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब सवा घंटे की देरी से चल रही हैं। जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, फरक्का एक्सप्रेस करीब चार घंटे और विभूति एक्सप्रेस लगभग पांच घंटे देरी से चल रही है।

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में मौसम शुष्क रहा। राज्य का अधिकतम तापमान 22.7 से 28.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। फॉरबिसगंज में सबसे अधिक 28.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7.6 से 15.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। किशनगंज में सबसे कम 7.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

कोहरे के कारण दृश्यता में भी कमी आई है। गयाजी में न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राज्य में कहीं भी वर्षा नहीं हुई।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *