:
Breaking News

लखीसराय में होगा भूमि सुधार जनकल्याण संवाद, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा होंगे शामिल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से लखीसराय में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह संवाद कार्यक्रम 15 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समय पूर्वाह्न 11 बजे से निर्धारित है। आयोजन स्थल टाउन हॉल, लक्ष्मीसराय तय किया गया है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आयोजित इस जनकल्याण संवाद का उद्देश्य आम लोगों से सीधे संवाद स्थापित करना और भूमि से जुड़े मामलों, समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा करना है। कार्यक्रम के दौरान विभागीय योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ जनता की शिकायतों और सुझावों को भी सुना जाएगा।

विभाग की ओर से मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम के कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस कार्यक्रम को जिले के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे भूमि सुधार से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और समाधान की दिशा में पहल होने की उम्मीद है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *