:
Breaking News

कांग्रेस नेता राम लखन महतो के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति : अबू तमीम

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद | समस्तीपुर

ज़िला कांग्रेस कमिटी के पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष एवं खानपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख स्वर्गीय राम लखन महतो के असामयिक निधन से कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष के दिल्ली प्रवास में होने के कारण, ज़िला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पर पहुँचकर पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा लपेटकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एक शोक सभा का भी आयोजन किया गया।

शोक सभा को संबोधित करते हुए ज़िला उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा ने कहा कि स्वर्गीय राम लखन महतो कांग्रेस पार्टी के समर्पित, निष्ठावान और संघर्षशील नेता थे। उन्होंने वर्ष 1996 में समस्तीपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इसके अलावा वे पैक्स अध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत रहे।

उन्होंने बताया कि स्वर्गीय महतो ने 1980 से 2005 तक पंचायत समिति सदस्य, बीस सूत्री कार्यक्रम समिति सदस्य तथा प्रखंड खाद्य आपूर्ति समिति सदस्य सहित कई सामाजिक और प्रशासनिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा, संगठन निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित रहा।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तमीम ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राम लखन महतो जैसे ज़मीनी नेताओं की कमी पार्टी को लंबे समय तक खलेगी।

कांग्रेस कमिटी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर ज़िला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष राम उद्गार महतो, कामेश्वर पासवान, सीता देवी राम, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, लाल नारायण ठाकुर, शशि भूषण राय, नंदन कुमार चौधरी, शंभु शरण चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, शम्भू चौधरी, खानपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार महतो, पूर्व मुखिया अरुण कुमार महतो, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *