:
Breaking News

समस्तीपुर विकास मंच के तत्वावधान में 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद | समस्तीपुर

समस्तीपुर विकास मंच के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर पंचायत स्थित रिद्धि-नाव्या निवास परिसर में ठंड से राहत के उद्देश्य से करीब 200 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन चिकित्सक डॉ. एस.ए. आलम, समाजसेवी छेदी लाल भरतिया, एथलेटिक्स संघ के जिला अध्यक्ष मो. रज़ीउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा तथा चिकित्सक मो. रहमान द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक राकेश कुमार ठाकुर ने की, जबकि संचालन सह-संयोजक मनोज कुमार राय ने किया। स्वागत संबोधन समाजसेवी सह अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन उर्फ मुखिया जी ने प्रस्तुत किया एवं धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी ई. राजेश कुमार राय ने किया।

मुख्य अतिथि सह चिकित्सक डॉ. एस.ए. आलम ने अपने संबोधन में कहा कि दूसरों के दुख-दर्द को समझना ही सच्चा इंसानियत का धर्म है। यदि समाज में सेवा की भावना जागृत हो जाए तो देश और समाज स्वतः उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होगा।

वहीं एथलेटिक्स संघ के जिला अध्यक्ष मो. रज़ीउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा एवं समाजसेवी छेदी लाल भरतिया ने कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा से जो आत्मिक संतोष मिलता है, उसकी तुलना किसी भी भौतिक संपत्ति से नहीं की जा सकती।

इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. एस.ए. आलम, समाजसेवी छेदी लाल भरतिया, एथलेटिक्स संघ के जिला अध्यक्ष मो. रज़ीउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा, चिकित्सक मो. रहमान, मंच संयोजक राकेश कुमार ठाकुर, ट्रेड यूनियन नेता शत्रुध्न प्रसाद पंजी, नीतीश कुमार, समाजसेवी ई. पंकज कुमार, अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन उर्फ मुखिया जी, सह-संयोजक ई. राजेश कुमार राय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, समाजसेवी नीरज भारद्वाज, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद, मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार रंभू, ट्रेड यूनियन नेता संतोष निराला, लियाफी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, समाजसेवी राजेश कुमार साह, जयलाल राय, रामलौलिन राय, कंचन ठाकुर, सीतेश ठाकुर, अभिषेक कुमार, पूर्व मुखिया विजय राय सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *