:
Breaking News

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ भाजपा ने समस्तीपुर में चलाया स्वदेशी अभियान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद | समस्तीपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की ओर से समस्तीपुर शहर में स्वदेशी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मोहल्लों, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर स्वदेशी संकल्प पत्र का वितरण किया और लोगों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई।

अभियान के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राकेश कुमार राज ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार अपने दैनिक जीवन में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दे, तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय उद्योगों को नया संबल मिलेगा।

उन्होंने बताया कि स्वदेशी संकल्प पत्र के माध्यम से लोगों को यह संकल्प दिलाया गया कि वे आयातित वस्तुओं के स्थान पर स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करेंगे, स्थानीय कारीगरों और उद्योगों को बढ़ावा देंगे, युवाओं और बच्चों को स्वदेशी के महत्व के प्रति जागरूक करेंगे तथा पर्यावरण के अनुकूल भारतीय उत्पादों को अपनाएंगे। साथ ही पारिवारिक व सामाजिक जीवन में भारतीय भाषा और संस्कृति के संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम पासवान, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राजीव रंजन, देवाशीष घोष, विकास श्रॉफ, पंकज राज, मृत्युंजय श्रीवास्तव, दशरथ राम, धर्मेंद्र पोद्दार, नवीन साहनी, राजेश कुमार, अंकाज कुमार, रंजीत राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वदेशी को जनआंदोलन बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *