:
Breaking News

नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पटना में पिता को दी श्रद्धांजलि

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के तुरंत बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित महावीर मंदिर पहुंचे, जहां उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, विधायक संजय गुप्ता और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस अवसर पर उन्होंने अपने पिता स्व. नवीन किशोर सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

नितिन नवीन ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि उनके पिता का जीवन हमेशा राष्ट्र के हित और पार्टी के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा। उन्होंने आश्वस्त किया कि भाजपा द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारी के माध्यम से वे अपने पिता के आदर्श और मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

बंगाल चुनाव पर नितिन नवीन का बयान

भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा चुनावी मोड में रहते हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा हर क्षेत्र में पूरी तरह तैयार रहती है।” नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की विकास योजनाएं सभी वर्गों तक पहुंची हैं और देश के हर हिस्से में सकारात्मक बदलाव आया है। उनके इस बयान को आगामी चुनावों में भाजपा की रणनीति और आत्मविश्वास के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

पार्टी में स्वागत और नई जिम्मेदारी

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का पत्र रविवार को जारी किया। पत्र में स्पष्ट किया गया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नियुक्ति की घोषणा के बाद नितिन नवीन पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गुलदस्तों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

इस नियुक्ति के साथ नितिन नवीन पूर्वी भारत के पहले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं, जो पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *