:
Breaking News

एसपी सैयद इमरान मसूद की सख्ती से शराब तस्करों में हड़कंप, मुंगेर में 4600 लीटर विदेशी शराब जब्त

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मुंगेर। जिले में अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बिहार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में संग्रामपुर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की गई है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार भी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ब्यूरो की विशेष टीम को सूचना मिली थी कि बाहरी राज्य से एक भारी वाहन के जरिए बिहार में अवैध रूप से विदेशी शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही संग्रामपुर थाना पुलिस के सहयोग से त्वरित रणनीति बनाई गई और 15 दिसंबर 2025 को 10 चक्का हाइवा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 4617 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया।

एसपी सैयद इमरान मसूद की सख्ती का असर

जिले में लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाइयों को मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद की सक्रिय और सख्त कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में पुलिस और मद्यनिषेध विभाग के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिल रहा है, जिससे शराब तस्करों के नेटवर्क पर लगातार प्रहार हो रहा है।

एसपी सैयद इमरान मसूद ने स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं कि शराब तस्करी, संगठित अपराध और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी। यही कारण है कि जिले में एक के बाद एक बड़ी बरामदगी सामने आ रही है।

जनता दरबार से भी मिल रहा भरोसा

गौरतलब है कि एसपी सैयद इमरान मसूद स्वयं थानों में जाकर जनता दरबार का आयोजन कर रहे हैं, जहां आम लोग खुलकर अपनी समस्याएं और शिकायतें रख पा रहे हैं। जनता दरबार के माध्यम से पुलिस-जनता संवाद मजबूत हुआ है और आम नागरिकों में भरोसा बढ़ा है कि उनकी आवाज सीधे शीर्ष स्तर तक पहुंच रही है।

अभियान आगे भी रहेगा जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। आने वाले दिनों में भी जिले में इसी तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे।

मुंगेर में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में यह कार्रवाई एक और मजबूत कदम मानी जा रही है, जो यह संदेश देती है कि कानून तोड़ने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं बची है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *