Breaking News
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
शिक्षक हत्या मामले में दस दिन बीत जाने के बावजूद सिंघिया थाना की पुलिस की हाथ खाली
- Repoter 11
- 28 Feb, 2024
सिंघिया/समस्तीपुर: सिंघिया थाना क्षेत्र के वारी गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेमचंद महतो की हत्या के दस दिन बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।मृतक शिक्षक प्रेमचंद महतो का पूरा परिवार हत्या को लेकर सदमे में है। परिवार जनों के चेहरे पर खौफ दिखाई दे रहा है। सभी इस बात से परेशान हैं कि अपराधियों ने जिस बेरहमी से एक बुजुर्ग की पिटाई कर दी जिसके कारण उनकी मौत हो गई। शिक्षक हत्या मामले में दस दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस एक भी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।जबकि इस मामले में सात लोगों को आरोपित किया गया है। अभी भी पुलिस की पकड़ से यह सभी आरोपी बाहर हैं,जिससे यह मामला पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है।हत्याकांड में पुलिस की धीमी कार्रवाई को लेकर सामाजिक संगठनों ने भी सवाल उठाना शुरू कर दिया है। बताते चलें कि पिछले सप्ताह सोमवार के रात सिंघिया थाना के वारी गांव में दो किशोरों के विवाद को लेकर दो शिक्षकों के परिवारों के बीच मार पीट हुई थी जिसमें सेवानिवृत शिक्षक प्रेमचंद महतो की इलाजके दौरान मौत हो गई थी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







