:
Breaking News

एक्शन मोड में नीतीश कुमार, गया में होगी विकास कार्यों की बड़ी समीक्षा बैठक

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना | आलम की खबर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशासनिक स्तर पर सख्ती के संकेत देते हुए विकास कार्यों की रफ्तार पर खुद मोर्चा संभाल लिया है। राज्य में चल रही योजनाओं की प्रगति को परखने और अफसरों की जिम्मेदारी तय करने के लिए मुख्यमंत्री बुधवार को पटना से गया के लिए रवाना हुए।

गया में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें कई जिलों के जिलाधिकारी, विभागों के प्रमुख सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शामिल होंगे। इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन भी स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।

जिलेवार होगी योजनाओं की समीक्षा

बैठक में विकास योजनाओं की स्थिति, क्रियान्वयन में आ रही बाधाएं और जमीनी स्तर पर असर को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, जिन योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उन पर संबंधित अधिकारियों से जवाब भी मांगा जा सकता है।

मुख्य सचिव सहित शीर्ष अधिकारी रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य सचिव समेत राज्य सरकार के सभी प्रमुख विभागों के आला अधिकारी शामिल होंगे। सरकार का मानना है कि इस तरह की सीधी निगरानी से विकास मॉडल को और मजबूत किया जा सकेगा और योजनाओं का लाभ आम लोगों तक तेजी से पहुंचेगा।

अहम फैसलों की संभावना

प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि बैठक के दौरान कुछ अहम नीतिगत और प्रशासनिक निर्णय लिए जा सकते हैं। वहीं, कार्यक्रम को लेकर गया में प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।

लगातार दौरों और समीक्षा बैठकों के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह संदेश दे रहे हैं कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *