:
Breaking News

बिहार की सियासत में ‘लापता’ पोस्टर बम, तेजस्वी यादव को लेकर बीजेपी का तंज

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।बिहार की राजनीति में एक बार फिर पोस्टर वॉर तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा पोस्टर जारी किया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। बीजेपी ने तेजस्वी यादव को “लापता” बताते हुए सोशल मीडिया के ज़रिए उन पर सीधा हमला बोला है।

बीजेपी द्वारा जारी पोस्टर में तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ लिखा गया है—
“लापता की तलाश”
जिसमें उनका नाम, पहचान और आखिरी बार देखे जाने का ज़िक्र किया गया है। पोस्टर में दावा किया गया है कि तेजस्वी को आखिरी बार मीडिया से बचते हुए देखा गया था।

दिल्ली से यूरोप तक का सफर बना मुद्दा

जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव 2 दिसंबर की शाम पटना से दिल्ली रवाना हुए थे, लेकिन उसके बाद वे बिहार नहीं लौटे। बीजेपी का आरोप है कि नेता प्रतिपक्ष इन दिनों अपने परिवार के साथ विदेश यात्रा पर हैं और फिलहाल यूरोप में समय बिता रहे हैं।

बीजेपी नेताओं का कहना है कि राज्य में राजनीतिक हालात गरम हैं, लेकिन विपक्ष का नेता जनता और मीडिया से दूरी बनाए हुए है।

विधानसभा से गैरहाज़िरी पर सवाल

तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी सिर्फ मीडिया तक सीमित नहीं रही। 18वीं बिहार विधानसभा के पहले सत्र में वे शुरुआती दो दिनों तक मौजूद रहे, लेकिन इसके बाद सदन की कार्यवाही से भी नदारद दिखे। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान उनकी अनुपस्थिति ने राजनीतिक बहस को और हवा दी।

चुनावी हार के बाद खामोशी

बीजेपी का आरोप है कि विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तेजस्वी यादव सार्वजनिक मंचों से गायब हैं। राजद के प्रदर्शन को लेकर वे न तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और न ही किसी सवाल का जवाब दे रहे हैं। यदि सामने आते भी हैं तो बिना कुछ बोले आगे बढ़ जाते हैं।

नए साल के बाद ही वापसी के संकेत

सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के बाद ही बिहार लौट सकते हैं। वहीं बीजेपी इस मुद्दे को लेकर लगातार हमलावर है और इसे विपक्ष की “जिम्मेदारी से दूरी” बता रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *