:
Breaking News

पटना में रफ्तार का कहर: परीक्षा देने जा रही छात्रा की डंपर से कुचलकर मौत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।राजधानी पटना में बुधवार को तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। परीक्षा देने जा रही एक छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा पटना बाईपास थाना क्षेत्र के जगनपुरा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नगर निगम का एक भारी वाहन (डंपर/हाइवा) पीछे से आकर छात्रा सवार बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा, जबकि छात्रा असंतुलित होकर सीधे वाहन के नीचे आ गई। भारी वाहन की चपेट में आने से छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद चालक फरार

घटना के तुरंत बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक छात्रा की पहचान नहीं हो सकी थी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यह हादसा एक बार फिर शहर में भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *