:
Breaking News

18 दिसंबर से बिहटा–खगौल मार्ग रहेगा बंद, सात महीने तक बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर बिहटा–खगौल मुख्य मार्ग में कन्हौली से शिवाला चौक तक 18 दिसंबर 2025 से 15 जुलाई 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। यह निर्णय एनएचएआई द्वारा सड़क निर्माण कार्य को देखते हुए लिया गया है।

प्रशासन के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान भारी मशीनों की तैनाती और सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है। शिवाला चौक से कन्हौली के बीच स्थित शैक्षणिक संस्थानों के लिए सुबह 7:30 से 8:30 बजे तथा दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक सीमित समय में वाहनों को परिचालन की अनुमति दी गई है।

आरा (भोजपुर) से पटना आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वाहन बिहटा चौक–मनेर–दानापुर कैंट–पटना या बिहटा चौक–मनेर–शेरपुर–छितनावां–उसरी बाजार–शिवाला मार्ग से सफर करेंगे। इसके अलावा कन्हौली (सरमेरा मोड़)–नौबतपुर होते हुए पटना एम्स चौराहा का रास्ता भी तय किया गया है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों के उपयोग और यातायात नियमों के पालन की अपील की है। विशेष परिस्थितियों में यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया जा सकता है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *