:
Breaking News

आय से अधिक संपत्ति मामला: निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, कनीय अभियंता के कई ठिकानों पर छापेमारी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा/मधुबनी।भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए योजना एवं विकास विभाग में पदस्थापित कनीय अभियंता अंसारुल हक के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोपों में निगरानी टीम उनके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

निगरानी ब्यूरो ने 16 दिसंबर 2025 को अंसारुल हक के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था। जांच में सामने आया है कि अभियंता ने अपनी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति जुटाई है। ब्यूरो के अनुसार, अंसारुल हक के पास पाई गई संपत्ति करीब 1 करोड़ 46 लाख 95 हजार 530 रुपये की है, जो उनकी वैध आय से लगभग 458 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।

मामले में निगरानी अदालत, मुजफ्फरपुर से सर्च वारंट जारी होने के बाद आज निगरानी ब्यूरो की टीम ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी। टीम द्वारा दरभंगा स्थित उनके दो आवास और कार्यालय, साथ ही मधुबनी स्थित पैतृक घर की गहन तलाशी ली जा रही है।

छापेमारी के दौरान दस्तावेजों, बैंक खातों, चल-अचल संपत्तियों और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की जांच की जा रही है। निगरानी ब्यूरो के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, तलाशी की कार्रवाई अभी जारी है और जांच पूरी होने के बाद संपत्तियों का विस्तृत ब्योरा सार्वजनिक किया जाएगा। इस कार्रवाई को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अहम कदम माना जा रहा है।

निगरानी ब्यूरो की इस सख्त कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं यह संदेश भी साफ है कि अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *