:
Breaking News

पीआरएस काउंटरों पर तत्काल टिकट के लिए OTP व्यवस्था लागू

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर 

समस्तीपुर।तत्काल टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाने और यात्रियों को होने वाली परेशानी कम करने के उद्देश्य से भारतीय रेल ने बड़ा कदम उठाया है। अब पीआरएस (Passenger Reservation System) काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए OTP आधारित व्यवस्था लागू की जा रही है। यह नई व्यवस्था 18 दिसंबर 2025 से 100 चयनित ट्रेनों में शुरू होगी और समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी पीआरएस काउंटरों पर प्रभावी रहेगी।

नई प्रणाली के तहत तत्काल टिकट बुक कराते समय यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा। OTP के सत्यापन के बाद ही टिकट जारी किया जाएगा। रेल प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से फर्जी बुकिंग और दलालों की गतिविधियों पर लगाम लगेगी तथा वास्तविक यात्रियों को तत्काल टिकट प्राप्त करने में सहूलियत होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार OTP आधारित प्रणाली से टिकट बुकिंग प्रक्रिया अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनेगी। डिजिटल सत्यापन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि तत्काल टिकट का लाभ सही और जरूरतमंद यात्रियों तक ही पहुंचे।

इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर श्री ज्योति प्रकाश मिश्र ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और उनके हितों की सुरक्षा भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पीआरएस काउंटरों पर OTP आधारित तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था लागू होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और आम यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान सही और सक्रिय मोबाइल नंबर अवश्य दें, ताकि OTP सत्यापन में किसी तरह की परेशानी न हो।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *