:
Breaking News

आपदा से निपटने की तैयारी परखी गई, समस्तीपुर में जिला प्रशासन ने किया मॉकड्रिल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर।आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने और मजबूत करने के उद्देश्य से समस्तीपुर जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास नीति आयोग की 10वीं बैठक के बिंदु 6.16 के तहत की गई कार्रवाई का हिस्सा था।

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों और स्थायी रूप से प्रतिनियुक्त एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) टीम के सहयोग से यह मॉकड्रिल समस्तीपुर शहरी क्षेत्र के दो प्रमुख स्थलों—समस्तीपुर अंचल कार्यालय और मध्य विद्यालय, हरपुर एलौथ—में आयोजित की गई। मॉकड्रिल के दौरान भूकंप, अग्निकांड, बाढ़ सहित अन्य आपात स्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।

अभ्यास के दौरान आपदा की स्थिति में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और त्वरित राहत पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।

उप नियंत्रक, जिला नागरिक सुरक्षा ने बताया कि इस प्रकार के मॉकड्रिल से न केवल प्रशासन की आपदा प्रबंधन क्षमता बढ़ती है, बल्कि आम लोगों में भी जागरूकता आती है और वे संकट के समय घबराने के बजाय सही कदम उठा पाते हैं।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आपातकालीन परिस्थितियों को लेकर सजग रहें और इस तरह के अभ्यासों में सक्रिय भागीदारी करें, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जान-माल की क्षति को कम किया जा सके।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *