:
Breaking News

गृह मंत्री के निर्देश पर थानों में जनता दरबार, एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सरायरंजन थाना में सुनी लोगों की फरियाद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर 

समस्तीपुर।बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर राज्यभर में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर थानों में जनता दरबार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह स्वयं सरायरंजन थाना पहुंचे और जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।

जनता दरबार में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिला-पुरुष फरियादी पहुंचे और जमीन विवाद, पारिवारिक झगड़े, मारपीट, धमकी, साइबर ठगी समेत अन्य मामलों को लेकर अपनी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों की मौके पर समीक्षा की।

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कई मामलों में तत्काल संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कुछ मामलों में थाना स्तर पर त्वरित निष्पादन का आदेश दिया, जबकि जटिल मामलों में निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दरबार के दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से हो। उन्होंने कहा कि आम लोग सीधे पुलिस अधीक्षक तक अपनी बात पहुंचा सकें, इसी उद्देश्य से थानों में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।

एसपी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे किसी भी समस्या या अपराध से जुड़ी जानकारी पुलिस को तुरंत दें और कानून को हाथ में न लें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक शिकायत पर कार्रवाई होगी।

जनता दरबार के आयोजन से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं थाना पहुंचकर समस्याएं सुनने की पहल की सराहना की और इसे आम जनता के लिए राहत भरा कदम बताया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *