Breaking News
आस्था, अनुशासन और प्रकृति उपासना का महापर्व: चैती छठ 22 मार्च से, चार दिनों तक गूंजेगा भक्ति का स्वर
पश्चिम चंपारण में जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह, पिता और भाई पर हत्या का आरोप, एक की मौत, दो गंभीर
पटना में BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का महा आंदोलन, पैदल मार्च में जताई नाराजगी
बिहार में इफ्तार डिप्लोमेसी: नीतीश कुमार और चिराग पासवान की दावतें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय
निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार एंट्री: जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा, पार्टी और विपक्ष में हलचल
हाजीपुर कोर्ट में सनसनी: पेशी के दौरान कैदी ने छत से पोखर में लगाई छलांग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
युद्ध की आंच से रसोई तक संकट: दरभंगा में गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन, खाली हाथ लौट रहे लोग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
सिंघिया प्रखंड के पिपरा चौक पर अवैध मेडिकल संचालन का जलवा
- Repoter 11
- 03 Mar, 2025
सिंघिया/समस्तीपुर/सिंघिया प्रखंड के पिपरा चौक पर अवैध मेडिकल संचालन का खेल काफी पुराना है। पिपरा में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर की भरमार है।नियमों को ताक पर रखकर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं। बिना लाइसेंस के चलने वाली इन दुकानों पर अप्रशिक्षित व्यक्ति मरीजों का दवा देते हैं। इन दुकानों पर अनाप सनाप कीमत में दवाएं बेचने का खेल भी खूब चलता है। विभागीय अधिकारियों से साठगांठ होने के कारण मेडिकल संचालक बेखौफ होकर अपनी दुकानें चला रहे हैं।वहीं विभागीय सेटिग कर यह मेडिकल संचालक गाव देहात से आने वाले मरीज के तीमारदारों को जमकर दवाओ के नाम पर लूटते हैं जबकि विभागीय अधिकारी में कोई न कोई अधिकारी निरीक्षण करने आता है, तो झोला भर कर जाते है,आज तक किसी ने इन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस तक चेक नहीं किए दवाओं का निरीक्षण नहीं किया। पिपरा चौक पर बड़ी संख्या में बिना नियम के मेडिकल दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इसमें कई मेडिकल संचालक किराए पर लाइसेंस तो कई मेडिकल स्टोर्स बिना फार्मासिस्ट के धड़ल्ले से चला रहे है। वहीं कई तो इससे भी आगे बढ़कर बिना लाइसेंस के कटघरे में ही दवाई दुकान संचालित कर रहे हैं।ऐसे में इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भविष्य में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। इसमें बड़ी बात यह है कि बिना अनुभव वाले ही पूरे समय दुकान संभाल रहे हैं और दवाइयां भी लोगों को दे रहे हैं। जिम्मेदार अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई नहीं कर रही है, इससे ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं और बिना अनुभव वाले मरीज के परिजनों को दूसरा दवाई भी दे रहे है।जो लोगों के लिए जान पर भी बन सकती है। इसके बाद भी न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। लोगों ने ऐसे दुकान संचालकों पर कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि जिसके पास फार्मासिस्ट की डिग्री होती है वहीं मेडिकल स्टोर्स चला सकते है। लेकिन जिले में फार्मासिस्ट की डिग्री के आधार पर दूसरे लोग दुकान का संचालन कर रहे हैं। फार्मासिस्ट दूसरे काम में व्यस्त रहते हैं, जिन्हें दुकानों का कोई अनुभव नहीं है, वहीं उनकी दुकानों पर कई कम पढ़े लिखे लड़के दिनभर दुकान में आने जाने वाले लोगों को दवाई दे रहे हैं। ऐसे में कई बार डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाई के जगह पर अन्य दवाई मरीज या उनके परिजनों को दे दी जाती है। इससे उनकी साइड इफेक्ट झेलनी पड़ती है। कम पढ़े लिखे व जल्दीबाजी के चक्कर में कई लोग मिलान भी नहीं करते हैं, इसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







