:
Breaking News

ठंड और कोहरे के बीच गांधी मैदान पहुंचे सीएम नीतीश, सरस मेला 2025 का लिया जायजा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना:-कड़ाके की ठंड और सुबह के घने कोहरे के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने सरस मेला 2025 का निरीक्षण कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और वहां मौजूद कारीगरों व उद्यमियों से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मेले में मुख्यमंत्री का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। सीएम ने बिहार की लोक कलाओं, हस्तशिल्प और स्वदेशी उत्पादों को करीब से देखा और इन प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरस मेला ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने और स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन चुका है।

गौरतलब है कि सरस मेला 12 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान एक ही परिसर में बिहार की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प, ग्रामीण उद्योग और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है। यहां लगे स्टॉलों पर हस्तनिर्मित वस्तुएं, स्थानीय उत्पाद और लोक कला के नमूने लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

सरस मेला न केवल कारीगरों को बाजार उपलब्ध करा रहा है, बल्कि पारंपरिक हुनरों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी काम कर रहा है। यही वजह है कि ठंड के बावजूद हर दिन हजारों की संख्या में लोग गांधी मैदान पहुंचकर मेले का आनंद ले रहे हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *