:
Breaking News

नई जिम्मेदारी से पहले सीएम आवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, विकास को लेकर हुई अहम बातचीत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार की सियासत में सोमवार सुबह एक अहम मुलाकात देखने को मिली, जब उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे। इस मुलाकात में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। नए विभाग का दायित्व मिलने के बाद यह विजय सिन्हा की मुख्यमंत्री से पहली औपचारिक भेंट मानी जा रही है।

मुलाकात के बाद विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी मिलने के उपरांत, पदभार संभालने से पहले उन्होंने सीएम नीतीश से मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के अनुभव और दिशा-निर्देशों के आधार पर शहरी विकास, सुव्यवस्थित आवासन और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में पूरी निष्ठा से काम किया जाएगा।

गौरतलब है कि विजय सिन्हा पहले से ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का दायित्व संभाल रहे हैं और अब उन्हें नगर विकास एवं आवास विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले यह विभाग नितिन नवीन के पास था। नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके मंत्री पद से इस्तीफे के चलते विभागों का पुनर्वितरण किया गया।

सरकार के इस फैसले के तहत नगर विकास एवं आवास विभाग की कमान विजय सिन्हा को सौंपी गई है, जबकि दूसरा विभाग मंत्री दिलीप जायसवाल के जिम्मे गया है। विजय सिन्हा आज औपचारिक रूप से अपने नए विभाग का पदभार संभालेंगे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *