:
Breaking News

बिहार में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद | संवाददाता

बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। तापमान में लगातार गिरावट के साथ ठंड का असर अब साफ महसूस होने लगा है। सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ गई है और इसी बीच मौसम विभाग ने पटना समेत राज्य के करीब 20 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनने के भी संकेत दिए गए हैं।

राजधानी पटना में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इससे पहले भी तापमान में कमी देखी गई थी, जिसके चलते दिन के समय भी हल्की ठंड का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में पटना के अलावा पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सीवान, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, जमुई, भागलपुर, समस्तीपुर, वैशाली और गया जिलों में रात और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। कोहरे के कारण दृश्यता घटने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना है। वहीं से ठंडी पछुआ हवाएं बिहार की ओर बढ़ रही हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है और ठंड का असर बढ़ता जा रहा है।

विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। ऐसे में कई जिलों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जहां दिन में भी धूप कमजोर रहेगी और ठंड ज्यादा महसूस होगी।

राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान पहले ही 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। भागलपुर के सबौर और समस्तीपुर के पूसा में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। हालांकि पटना में न्यूनतम तापमान अभी करीब 14 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन तेज पछुआ हवाओं के कारण ठंड का असर ज्यादा चुभने लगा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *