:
Breaking News

कड़ी सुरक्षा के बावजूद चोरों का दुस्साहस, थावे भवानी मंदिर से करोड़ों के आभूषण गायब

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार में आस्था के प्रमुख केंद्रों में शामिल गोपालगंज का प्रसिद्ध थावे भवानी मंदिर गुरुवार को बड़ी चोरी की घटना से दहल उठा। है:रानी की बात यह रही कि जहां 26 सीसीटीवी कैमरे, पास में टीओपी, चार सुरक्षाकर्मी और एक अधिकारी तैनात थे, वहीं शातिर चोर मां दुर्गा के गर्भगृह तक पहुंच गए और करोड़ों रुपये के गहने लेकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने देर रात मंदिर के पिछले हिस्से से भीतर प्रवेश किया। सीढ़ी और रस्सी की मदद से वे गर्भगृह तक पहुंचे और गैस कटर से ताले काट डाले। इसके बाद मां भवानी की प्रतिमा से सोने-चांदी का मुकुट, कीमती हार, छतरी समेत अन्य आभूषण उतार लिए। मंदिर की दानपेटी को भी निशाना बनाया गया। चोरी गए सामान की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।

सुबह पूजा के लिए पहुंचे पुजारी ने जब मंदिर का दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। गर्भगृह में सामान बिखरा पड़ा था और मां की प्रतिमा से आभूषण गायब थे। देखते ही देखते घटना की सूचना फैल गई और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद बताई जा रही है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां स्पष्ट नजर आ रही हैं, इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हैरानी यह भी है कि मंदिर की निगरानी मोबाइल के जरिए कई लोग करते हैं, फिर भी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी अवधेश दीक्षित और सदर एसडीपीओ प्रांजल ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है और फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड की मदद से सबूत जुटाए जा रहे हैं। साथ ही रात में गश्ती पर तैनात कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। श्रद्धालुओं का कहना है कि अगर इतनी कड़ी सुरक्षा वाले मंदिर में भी चोरी हो सकती है, तो आम धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर कैसे भरोसा किया जाए। फिलहाल पुलिस का दावा है कि चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी की जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *