:
Breaking News

ज्ञान भवन में अफसरों की कड़ी परीक्षा, लापरवाही पर भड़के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना:बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में राजस्व प्रशासन की बड़ी समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को साफ संदेश दे दिया—काम नहीं तो कार्रवाई तय।

बैठक में राज्यभर से आए अंचल अधिकारी (CO), डीसीएलआर और एडीएम (रेवेन्यू) के कामकाज की एक-एक कर समीक्षा की गई। कई मामलों में कमजोर प्रदर्शन सामने आने पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की और नन-परफॉरमर अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी।

पालीगंज CO की गैरहाजिरी पर शो-कॉज

समीक्षा के दौरान पालीगंज अंचल अधिकारी की अनुपस्थिति पर मंत्री का रुख बेहद कड़ा दिखा। जब बताया गया कि CO बैठक में मौजूद नहीं हैं, तो विजय सिन्हा ने सवाल उठाया कि बिना अनुमति छुट्टी कैसे ली गई। उन्होंने तत्काल शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

‘बाढ़ बहाना नहीं चलेगा’

एक अन्य अंचल अधिकारी ने काम में देरी के लिए बाढ़ को जिम्मेदार ठहराया, जिस पर मंत्री ने दो टूक कहा कि क्या बाढ़ का असर सिर्फ एक अंचल में पड़ा? उन्होंने डीसीएलआर और एडीएम से भी सवाल किया कि समय-समय पर निगरानी क्यों नहीं की गई।

भू-माफिया पर सख्ती के निर्देश

विजय सिन्हा ने स्पष्ट किया कि भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढील नहीं होगी। उन्होंने डीसीएलआर को सभी मामलों की गहन समीक्षा कर सीओ को सहयोग देने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अगर पुलिस स्तर पर लापरवाही मिली तो पूरी रिपोर्ट डीजीपी को भेजी जाएगी।

31 दिसंबर तक अंतिम मौका

मंत्री ने सभी सीओ को चेतावनी देते हुए कहा कि 31 दिसंबर तक लंबित मामलों का निष्पादन कर लें। नए साल में फिर से समीक्षा होगी और तब किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *