Breaking News
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
लखीसराय में उद्यमी संवाद कार्यक्रम, जिलाधिकारी ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं
- Reporter 12
- 22 Dec, 2025
अमरदीप नारायण प्रसाद
औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को गति देने पर जोर
लखीसराय।उद्योग विभाग के तत्वावधान में बुधवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने की। इस अवसर पर जिले के विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से जुड़े उद्यमियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संकल्प शहरीकरण, औद्योगिकरण और रोजगार सृजन है। उन्होंने कहा कि यदि गांव स्तर पर योजनाबद्ध विकास कार्य किए जाएं और उसके साथ औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए, तो स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इससे लोग अपने ही जिले में रहकर सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर सकेंगे और बेहतर जीवन जी पाएंगे।
उद्यमी संवाद के दौरान उपस्थित उद्यमियों ने उद्योग स्थापना, वित्तीय सहायता, बैंक ऋण, आधारभूत संरचना, विद्युत आपूर्ति, परिवहन व्यवस्था, भूमि उपलब्धता, विपणन और विभागीय समन्वय से जुड़ी समस्याएं एवं सुझाव जिलाधिकारी के समक्ष रखे। जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त फीडबैक के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने घोषणा की कि प्रत्येक सप्ताह एक दिन जिले के उद्यमियों के साथ नियमित बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि निरंतर संवाद बना रहे। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में उद्यमियों से प्राप्त सुझावों पर मंथन कर व्यवहारिक समाधान निकालकर उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन उद्यमियों को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि जिले के विकास में साझेदार मानता है।
सरकार की प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि “दोगुना रोजगार, दोगुनी आय, समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार, कृषि में प्रगति और देश की उन्नति” सरकार के प्रमुख लक्ष्य हैं। इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जिला प्रशासन उद्योगों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता शशि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश कुमार सुमन, जिला गव्य विकास पदाधिकारी अजीत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्राची कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







