Breaking News
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
उजियारपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने होली पर्व को लेकर निकाला फ्लैग मार्च
- Repoter 11
- 13 Mar, 2025
उजियारपुर/समस्तीपुर:होली त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। बता दें कि उजियारपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। उजियारपुर थाना परिसर से शुरू हुई यह फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के लखनीपुर,महेश पट्टी, बिलारी, गांवपुर, मालती,भगवानपुर देसुवा, पतैली पूर्वी और पतैली पश्चिम, निकसपुर,चंदौली, इत्यादि दर्जनों पंचायत होते हुए पुनः थाना पहुंची, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है। इसे आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। शहर में हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहेगी।होली पर अवैध शराब की बिक्री और सेवन पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। शहरवासियों से होली को पारंपरिक और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







