बिहार महाजंगल राज के दौर से गुजर रहा है: जमशेद आदिल

- Repoter 11
- 20 Mar, 2025
बिहार में दो दारोगा की हत्या ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बिहार में आम नागरिकों के साथ साथ पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं हैं। यह बातें वारिसनगर विधानसभा छेत्र से संभाभित उम्मीदवार जमशेद आदिल सोनू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।उन्होंने ने कहा कि बिहार महाजंगल राज के दौर से गुजर रहा है।यहां के लोग अब अपराधियों के रहमो करम पर हैं।डबल इंजन की सरकार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि आम लोगों की बात तो दूर अब पुलिस वाले भी खुद को सुरक्षित महसूस नही कर रहे हैं।जमशेद आदिल ने कहा कि बीते दिनों अपराधियों के द्वारा दो दारोगा की हत्या किया जाना इस बात को दर्शाता है कि इस महाजंगल राज में वो भी सुरक्षित नहीं हैं जिनके कंधों पर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।जिस राज्य में पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं है वहां के लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे? उन्होंने कहा कि अररिया जिला के फुलकाहा थाना क्षेत्र में दारोगा राजीव रंजन को घेर कर जहां हत्या कर दी गई वहीं मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने गए दारोगा संतोष कुमार सिंह को बदमाशों ने धारदार हथियार से सर पर वार कर हत्या कर दी।इस दोनों घटनाओं ने बिहार के लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अब उन लोगों को अपराधियों के रहमो करम पर जिंदा रहना है।उन्होंने आगे कहा कि बिहार में जिस तरीके से नीतीश कुमार का इकबाल समाप्त हो गया है उसी तरह पुलिस का भी इकबाल समाप्त हो गया है।यहां के अपराधियों के अंदर शासन और प्रशासन का खौफ नहीं है यही वजह है कि अपराधी यहां बेखौफ होकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं और शासन और प्रशासन मौन साधे बैठी हुई है और सुशासन का राग अलापने में मस्त नजर आ रही है।उन्होंने कहा कि जो सरकार अपने जनता और पुलिस की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं उसे एक पल भी सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।
खबर/मोहम्मद अफरोज आलम
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *