:
Breaking News

ताजपुर के दिघरुआ में जदयू का सदस्यता अभियान, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद | समस्तीपुर

मोरवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड ताजपुर की माधोपुर पंचायत स्थित दिघरुआ-पैगंबरपुर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया गया। यह अभियान स्थानीय नेता मो. तौफीक आलम के निजी आवास पर आयोजित किया गया, जिसमें जदयू के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महासचिव विद्यासागर सिंह निषाद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों युवाओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के प्रति अपना विश्वास जताया। इस अवसर पर विद्यासागर सिंह निषाद ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के निर्देश पर पूरे बिहार में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 13 दिसंबर से प्रारंभ हुआ है और 15 जनवरी तक निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में पैगंबरपुर में नए सक्रिय एवं प्राथमिक सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया है, वहीं पूर्व सक्रिय सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण भी किया गया।
कार्यक्रम में इक़बाल अहमद, अफरोज अहमद उर्फ गिन्नी, मोहम्मद जावेद, सरपंच प्रतिनिधि मो. आसिफ, मोहसिन रज़ा, राकेश चौधरी, विनय कुमार राय, पवन केसरी, पंकज सिंह, मो. जमील, हारून रशीद, पूर्व मुखिया रंजीत चौधरी, सरपंच राजेश दास, अकबर अंसारी, डॉ. सुरेंद्र कुमार, रामबाबू राय, हरदेव राय, राकेश सिंह, अजय कुमार सिन्हा सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *