:
Breaking News

पटना से लापता महिला अधिकारी सुरक्षित मिलीं, पुलिस ने छपरा से की बरामदगी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

23 दिन पहले हुई थी शादी, कई एंगल से जांच के बाद सुलझा मामला
पटना/छपरा।
पटना से लापता हुई महिला अधिकारी अर्यमा दीप्ति को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वह बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड स्थित कृषि विभाग में बीटीएम पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को अचानक संपर्क से बाहर होने के बाद उनके परिजनों ने बख्तियारपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अर्यमा दीप्ति को छपरा से बरामद किया गया है। यह भी जानकारी सामने आई है कि वह एक युवक के साथ थीं, जिसे उनका करीबी बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी प्रेम संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले का खुलासा प्रेस वार्ता के माध्यम से किया जाएगा। फिलहाल महिला अधिकारी से पूछताछ जारी है और आगे की प्रक्रिया के तहत उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
हाल ही में हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि अर्यमा दीप्ति की शादी महज 23 दिन पहले पटना निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट शुभम से हुई थी। विवाह के बाद दोनों नेपाल भ्रमण पर गए थे। लौटने के बाद दीप्ति ने अपनी ड्यूटी ज्वॉइन कर ली थी और बख्तियारपुर जंक्शन के पास किराए के मकान में रह रही थीं। वह मूल रूप से पटना के हनुमान नगर की निवासी हैं।
आखिरी कॉल बना जांच की अहम कड़ी
परिजनों के अनुसार, दीप्ति से आखिरी बातचीत शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुई थी। वहीं पति शुभम ने बताया कि दोपहर तक बातचीत सामान्य थी और दीप्ति ने कार्यालय से लौटने की बात कही थी। शाम होते-होते जब उनका फोन बंद मिला, तब परिवार को अनहोनी की आशंका हुई।
CCTV और कॉल डिटेल से मिली सफलता
पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इसी दौरान मोबाइल के अस्थायी रूप से ऑन होने से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर टीम छपरा तक पहुंच सकी।
पुलिस करेगी बड़ा खुलासा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला अधिकारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। मामले की सच्चाई और घटनाक्रम को लेकर जल्द ही विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। बरामदगी के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है, वहीं यह मामला प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *