:
Breaking News

धर्मपुर रेलवे पुल के पास पैदल पथ निर्माण शुरू, सुरक्षा और सुविधाओं का अभाव

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Pradeep Narayan Prasad Samastipur

समस्तीपुर।शहर के धर्मपुर रेलवे पुल के बगल में पैदल यात्रियों के लिए नए रास्ते का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन यह काम बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं के किया जा रहा है। भीषण ठंड के बीच निर्माण में लगे मजदूर खुले आसमान के नीचे कैंप लगाकर काम करने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जब निर्माण स्थल पर कैंप लगाया जा रहा था, उस समय कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और काम के बारे में जानकारी ली। मजदूरों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आए हैं और रेलवे पुल से सटाकर पैदल चलने के लिए रास्ता बनाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने इसे स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी बताते हुए किसी भी समस्या की सूचना देने की बात कही थी।
हालांकि, करीब एक सप्ताह बीतने के बाद निर्माण में लगे मजदूरों ने अपनी परेशानियां साझा कीं। मजदूरों के अनुसार, उन्हें पीने के पानी की गंभीर समस्या झेलनी पड़ रही है और दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है। इसके अलावा, कार्यस्थल पर न तो किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था है और न ही सामग्री की निगरानी के लिए घेराबंदी की गई है। निर्माण सामग्री यूं ही खुले में पड़ी रहती है, जिससे चोरी और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब रेलवे से जुड़ा कार्य किया जा रहा है, तो कार्यस्थल पर मजदूरों के लिए मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा के इंतजाम अनिवार्य होने चाहिए। साथ ही, जीआरपी और आरपीएफ की नियमित गश्त जरूरी है, ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और निर्धारित तीन महीने की समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरा किया जा सके।
अब सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग और प्रशासन इस ओर ध्यान देंगे, या फिर यह निर्माण कार्य यूं ही अव्यवस्था के बीच चलता रहेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *