:
Breaking News

बेगूसराय में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 29 दिसंबर को जॉब कैंप

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बेगूसराय: बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिले के संयुक्त श्रम भवन (आईटीआई कैंपस), पनहास में 29 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप के जरिए 100 पदों पर सीधे भर्ती की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और पद विवरण: भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं, सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा। कुल 100 पद: प्रोडक्शन हेल्पर – 50, पैकिंग हेल्पर – 50। न्यूनतम योग्यता: 8वीं / 10वीं / ITI पास। आयु सीमा: 18 से 42 वर्ष।
सैलरी और सुविधाएं: चयनित उम्मीदवार को 15,000–18,000 रुपये प्रतिमाह इन-हैंड सैलरी। इसके अलावा ESIC, PF, ग्रेच्युटी, बोनस जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। बाहर से आने वाले युवाओं के लिए रहने और खाने की व्यवस्था कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।
पोस्टिंग: चयनित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग होसुर (बेंगलुरु के पास), त्रिशूर (तमिलनाडु) और कोच्चि (केरल) जिले में होगी।
शर्त: जॉब कैंप में भाग लेने के लिए एनसीएस पोर्टल (National Career Service Portal) पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। अभी रजिस्टर करें https://www.ncs.gov.in।
इस अवसर से बेगूसराय और आसपास के जिलों के युवाओं को देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार पाने का सुनहरा मौका मिलेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *