:
Breaking News

ठंड में आग तापने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, कई लोग अस्पताल में भर्ती

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

कैमूर / बिहार :कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में एक सामान्य विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें महिलाओं समेत लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना मुबारकपुर गांव में शनिवार रात पुआल जलाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद हुई मारपीट के कारण हुई।
सूत्रों के अनुसार, शनिवार की रात कुछ ग्रामीण आग ताप रहे थे। इसी बीच गुड्डू राम और रोहित के बीच पुआल डालने को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद को ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए शांत कर दिया, लेकिन रविवार सुबह मामला फिर तूल पकड़ गया। एक पक्ष दूसरे के दरवाजे पर पूछताछ करने पहुंचा और देखते ही देखते लाठी-डंडे की झड़प शुरू हो गई।
घायलों में गुड्डू और अजीत सहित कई लोग शामिल हैं, जिन्होंने आरोप लगाया कि मना करने के बावजूद जबरन पुआल डालने और सुबह पूछताछ करने पर उन्हें पीटा गया। वहीं, दूसरे पक्ष के बबलू कुमार का कहना है कि उनके परिजनों को ठंड के कारण आग तापने पर निशाना बनाया गया और सुबह उनकी दुकान पर हमला किया गया।
अस्पताल का हाल:
अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के चिकित्सकों ने बताया कि लगभग 10 से 12 लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया। चार लोग गंभीर चोटों के साथ भर्ती हैं, लेकिन सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *