:
Breaking News

मोकामा विधायक अनंत सिंह के परिवार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना / बिहार :मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके बेटे अभिषेक और अंकित भी साथ मौजूद थे।
सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात अनंत सिंह के परिवार की राजनीतिक सक्रियता और आगामी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह की जीत के बाद यह पहला अवसर है जब उनके परिवार के सदस्य मुख्यमंत्री से मिले हैं। इससे पहले नीलम देवी और उनके बेटे वरिष्ठ नेता ललन सिंह से मुलाकात कर चुके हैं।
अनंत सिंह इस बार हत्या से जुड़े एक मामले में जेल में हैं, बावजूद इसके उन्होंने रिकॉर्ड मतों के अंतर से चुनाव जीत हासिल किया। वे फिलहाल जेल में हैं और विधानसभा में शपथ अभी नहीं ले पाए हैं।
उनके जुड़वा बेटे अभिषेक और अंकित, उम्र 24 साल, पिता की तरह ही मजबूत कद-काठी के हैं। दोनों की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एमिटी कॉलेज में हुई और आगे की पढ़ाई उन्होंने लंदन में पूरी की। दोनों भाई कुछ समय पहले भारत लौटे और उसके बाद वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
नीलम देवी और अनंत सिंह दोनों ही अपने बेटों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देते आए हैं। उनकी राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए यह मुलाकात आने वाले विधानसभा चुनाव और मोकामा क्षेत्र में भविष्य की राजनीतिक योजनाओं की दिशा में एक अहम संकेत मानी जा रही है।
2005 से मोकामा में जीत का सिलसिला:
अनंत सिंह ने पहली बार 2005 में मोकामा से विधानसभा चुनाव जीता और तब से लगातार विजयी रहे हैं। जेल में होने के कारण जब 2022 में उपचुनाव हुआ, तब उनकी पत्नी नीलम देवी ने जीत हासिल की। अब माना जा रहा है कि भविष्य में उनके बेटों की भी मोकामा से राजनीतिक एंट्री हो सकती है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *