:
Breaking News

रोहतास में भूमि विवाद के दौरान गोलीबारी, मजदूर की मौत से गांव में मातम

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

नासरीगंज, रोहतास / बिहार :
रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लाला अतिमी गांव में भूमि विवाद ने शनिवार को हत्यारूप ले लिया। विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक निर्दोष मजदूर अरविंद कुमार (35) को गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार, अरविंद कुमार विवादित भूमि पर दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच चली गोली उनके पेट में जा लगी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उन्हें नासरीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सीमा देवी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनका निधन परिवार पर दुःखों का पहाड़ बन गया है।
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि यह विवाद गांव के ही मदन लाल की पांच से सात बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा था। लाल बाबू सिंह, हजारी सिंह और कामेश्वर सिंह पक्ष तथा उमेश मास्टर, मिथिलेश कुमार और अरुण कुमार पक्ष के बीच जमीन की जुताई और उपयोग को लेकर पांच वर्षों से विवाद चल रहा था। यह मामला अंचलाधिकारी, लोक शिकायत निवारण मंच और उच्च न्यायालय तक जा चुका है।
शनिवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच, दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसडीपीओ सह एएसपी संकेत कुमार, नासरीगंज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और अंचल निरीक्षक कृष्ण कुणाल सहित पुलिस बल पहुंचे। पुलिस ने गांव में गहन छापेमारी की और पूछताछ के लिए एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।
एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि तीन देशी कट्टा, छह 315 बोर खोखे और दस जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मृतक के परिजनों के आवेदन के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस कैंप स्थापित कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, फिलहाल गांव में स्थिति शांत है, लेकिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम जारी हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *