Breaking News
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
समस्तीपुर का ए.एच.एस. नर्सिंग कॉलेज मिला इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता
- Reporter 12
- 28 Dec, 2025
Amardeep man Prasad Samastipur
समस्तीपुर / बिहार :
समस्तीपुर शहर के दूधपुरा जेल चौक स्थित ए.एच.एस. नर्सिंग कॉलेज को बी.एस.सी. नर्सिंग, जी.एन.एम. और ए.एन.एम. पाठ्यक्रमों के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आई.एन.सी.) से आधिकारिक मान्यता प्राप्त हो गई है।
कॉलेज के प्रबंधक निदेशक डॉ. कामरान हक ने बताया कि यह समस्तीपुर जिला का पहला और पूरे उत्तर बिहार में एकमात्र आई.एन.सी. मान्यता प्राप्त संस्थान है। इसके कारण बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के छात्र-छात्राएं यहां दाखिला ले रहे हैं।
संस्थापक ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अंज़ारुल हक़ सहारा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह न केवल कॉलेज बल्कि पूरे बिहार राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि अब कॉलेज से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी राज्य के भीतर और बाहर, भारत सरकार के उपक्रमों और विदेशों में रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकेंगे।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशफ़ाक़ नीलगर, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. फ़ैज़ान करीम, डॉ. के. सरोजिनी नायडू, सत्येंद्र कुमार, प्रदीप झा, नवाज़ आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
आई.एन.सी. की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र-छात्राएं अधिक जानकारी और कोर्स विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







