:
Breaking News

समस्तीपुर में कड़ाके की ठंड: कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद, बोर्ड परीक्षाओं पर नहीं पड़ेगा असर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर / बिहार:जिले में लगातार कड़ाके की ठंड और कम तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए समस्तीपुर जिला दंडाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों, प्री-स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगा दी है।
इस आदेश के अनुसार, स्कूल 29 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। हालांकि, प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं की विशेष कक्षाओं/परीक्षाओं का संचालन बिना किसी रोक के जारी रहेगा।
जिला दंडाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आदेश की सूचना जिले के सभी शिक्षा अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है।
डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस अवधि में अपने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए उचित इंतजाम करें।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *