:
Breaking News

विदेशी सड़कों के लिए बिहार के युवा तैयार, शुरू होगी ‘लेफ्ट हैंड ड्राइविंग’ की खास ट्रेनिंग

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।बिहार सरकार अब राज्य के युवाओं को वैश्विक रोजगार बाज़ार के लिए तैयार करने की दिशा में एक और कदम उठाने जा रही है। सरकार की मंशा है कि यहां के युवा केवल देश तक सीमित न रहें, बल्कि विदेशों में भी काम करने लायक तकनीकी दक्षता हासिल कर सकें। इसी सोच के तहत परिवहन विभाग द्वारा लेफ्ट हैंड ड्राइविंग का विशेष प्रशिक्षण शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
भारत में जहां सामान्य तौर पर दाईं ओर स्टीयरिंग वाले वाहनों से ड्राइविंग होती है, वहीं कई विदेशी देशों में बाईं ओर स्टीयरिंग वाले वाहनों का प्रचलन है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि युवाओं को इसी अंतरराष्ट्रीय जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित करने के लिए राज्य में अलग तरह के ड्राइविंग ट्रैक बनाए जाएंगे। इन ट्रैकों के निर्माण का काम अगले महीने से शुरू होने की संभावना है।
परिवहन मंत्री के अनुसार, इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवा न केवल अलग तरह की ड्राइविंग तकनीक सीखेंगे, बल्कि विदेशी देशों के ट्रैफिक नियमों और व्यवहारिक परिस्थितियों से भी परिचित होंगे। इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाहन चालक के रूप में रोजगार पाने में आसानी होगी।
फिलहाल पटना और औरंगाबाद में ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। आने वाले समय में नालंदा, मोतिहारी, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में भी नए ड्राइविंग ट्रैक विकसित किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि यह पहल बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाकर विदेशों तक रोजगार के नए अवसरों का रास्ता 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *