:
Breaking News

नवादा में बोरसी बनी काल, बंद कमरे में दम घुटने से नाना-नाती की मौत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

नवादा।जिले से शनिवार रात एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है, जहां ठंड से बचने के लिए जलाई गई बोरसी (अलाव) परिवार पर भारी पड़ गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के त्रिलोकी बीघा गांव में एक ही कमरे में सो रहे नाना-नाती की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि घर के तीन अन्य सदस्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
बताया जाता है कि रात के समय ठंड से बचाव के लिए कमरे में बोरसी जलाई गई थी। दरवाजा-खिड़की बंद होने के कारण कमरे में जहरीली गैस भरती चली गई और ऑक्सीजन की कमी हो गई। इसका असर यह हुआ कि कमरे में सो रहे सभी पांच लोग बेहोश हो गए।
सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर देखा गया कि सभी जमीन पर अचेत पड़े हैं। आनन-फानन में उन्हें पावापुरी मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 50 वर्षीय श्री यादव और उनके एक वर्षीय नाती आशीष कुमार ने दम तोड़ दिया।
घटना में श्री यादव की पत्नी सरो देवी, बेटी इंदु देवी और नतनी सपना कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और प्रशासन की ओर से लोगों से बंद कमरे में अलाव न जलाने की अपील की जा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *