:
Breaking News

राजगीर में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, 15 लड़कियां मुक्त, 3 गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

नालंदा।बिहार के राजगीर में पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे देह व्यापार के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 15 युवतियों को दलालों के चंगुल से मुक्त कराया गया, जबकि तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले की पुष्टि राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) सुनील कुमार सिंह ने की है।
पुलिस के अनुसार, राजगीर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के धुर्वा मोड़ के पास स्थित एक रेसिडेंसी होटल में नाच-गाने के नाम पर लड़कियों को रखा गया है और उनसे जबरन अनैतिक कार्य कराया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष रमन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने होटल में छापेमारी की, जहां से तीन दलालों को गिरफ्तार किया गया और 15 लड़कियों को मुक्त कराया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नवादा जिले के रेपुरा गांव निवासी गौरव कुमार, हिसुआ थाना क्षेत्र के सोनसा गांव निवासी सुमन कुमार और नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी मनोरंजन कुमार के रूप में हुई है।
मुक्त कराई गई युवतियों ने पुलिस को बताया कि आपसी विवाद और पैसे चोरी होने की बात को लेकर हंगामा हुआ था, जिसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने सभी लड़कियों का मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उन्हें उनके परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बरामद की गई सभी युवतियां पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों की रहने वाली हैं।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी छापेमारी जारी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *