:
Breaking News

बिहार में कोल्ड डे अलर्ट: पछुआ हवा और कोहरे से बढ़ी कड़ाके की ठंड, पटना समेत 25 जिले प्रभावित

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।बिहार में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पछुआ हवा और घने कोहरे ने राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने कई जिलों में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है और पूर्वानुमान के अनुसार एक जनवरी तक राहत की उम्मीद नहीं है।
सोमवार को राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 10.9 डिग्री के आस-पास रहा। राज्य के अन्य जिलों जैसे पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, छपरा, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, अरवल, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा और नालंदा में भी सर्दी का प्रकोप जारी रहा।
राजगीर इस दौरान सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोपालगंज में लोग अलाव जलाकर खुद को गर्म करने को मजबूर हुए, जबकि लखीसराय और रोहतास में सड़कों पर सन्नाटा छा गया। वैशाली जिले में तेज़ पछुआ हवा के कारण कनकनी और बढ़ गई, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हुआ और लोग केवल आवश्यक काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
मोतिहारी में शीतलहर के कारण तापमान न्यूनतम 5 डिग्री तक गिर गया और अधिकतम 12 डिग्री तक ही पहुंचा। घने कोहरे और सर्द हवाओं ने आम जनजीवन को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर ठंड के कारण राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल एवं कोचिंग संस्थान 31 दिसंबर तक बंद रखे गए हैं।
बढ़ती ठंड और कोहरे के बीच लोगों से अपील की गई है कि वे जरूरी काम के अलावा घरों से बाहर न निकलें और बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *