:
Breaking News

लखीसराय में एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की समीक्षा बैठक, मुआवजा भुगतान पर हुआ मंथन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय में आज सोमवार (29 दिसंबर 2025) को अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी, लखीसराय ने की।
बैठक का मुख्य एजेंडा अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों में पीड़ितों को दिए जाने वाले मुआवजा भुगतान की स्थिति की समीक्षा करना रहा। इस दौरान लंबित मामलों, भुगतान में आ रही बाधाओं तथा संबंधित विभागों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुआवजा भुगतान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पात्र लाभुकों को समयबद्ध रूप से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में उपस्थित माननीय प्रमुखों ने अपने-अपने प्रखंडों से जुड़े मामलों की जानकारी साझा की, वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों ने भुगतान प्रक्रिया, लंबित प्रकरणों और दस्तावेजों की स्थिति से अवगत कराया। अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ने अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि यह कानून अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के लोगों को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है, इसलिए इसके क्रियान्वयन में संवेदनशीलता और तत्परता बेहद जरूरी है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में इस तरह की समीक्षा बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी, ताकि किसी भी मामले में देरी न हो और पीड़ितों को न्याय के साथ-साथ आर्थिक सहायता समय पर मिल सके।
इस अवसर पर सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के अंत में अधिकारियों ने अधिनियम के प्रभावी अनुपालन और पीड़ितों के हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *