Breaking News
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के आवास परिसर में एक भव्य दावते इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
- Repoter 11
- 28 Mar, 2025
समस्तीपुर:कल्याणपुर प्रखंड के रतवारा पंचायत में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एखलकुर रहमान सिद्दीकी आवास परिसर में एक भव्य दावते इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने शिरकत की।कार्यक्रम में सभी ने एक साथ इफ्तार कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।इस अवसर पर एखलकुर रहमान ने कहा कि इफ्तार केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और आपसी सौहार्द बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण जरिया है। उन्होंने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सांप्रदायिक सद्भाव और एकता का प्रतीक है।इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर समाज में एकता का संदेश देने का काम किया है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सांप्रदायिक सद्भाव और एकता का उत्तम उदाहरण बताया। यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है बल्कि समाज में सौहार्द, प्रेम और भाईचारे की मिसाल भी प्रस्तुत करता है।इस इफ्तार पार्टी में विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर रोज़ा इफ्तार किया, जिससे रतवारा पंचायत में सामाजिक एकता और सौहार्द का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर महागठबंधन के लोकसभा उम्मीदवार सन्नी हजारी,नगर निगम के उप मेयर राम बालक पासवान,भुनेश्वर राम,अशोक गुप्ता,सुशील कुमार राय,अनिल सिंह ,जय प्रकाश राय, बाल मुकुंद राय, सूरज साहनी,प्रो. मुकुंद कुमार,मोहम्मद शामी,सरफराज समेत सैंकड़ों कि संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
खबर/मोहम्मद फिरोज आलम समस्तीपुर
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







