:
Breaking News

किशनगंज-बहादुरगंज फोरलेन सड़क: सीमांचल में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

किशनगंज: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में रोड कनेक्टिविटी सुधारने के प्रयासों के तहत किशनगंज-बहादुरगंज फोरलेन सड़क का निर्माण अब अंतिम चरण में है। इस सड़क के बन जाने से न सिर्फ स्थानीय लोग यात्रा में आसानी महसूस करेंगे, बल्कि पूरे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
जानकारी के अनुसार, यह फोरलेन सड़क लगभग 24.85 किलोमीटर लंबी है और NH-27 को NH-327E से जोड़ेगी। निर्माण कार्य किशनगंज के उत्तर रामपुर गांव से लेकर बहादुरगंज के सताल इस्तमारार गांव तक किया जा रहा है। वर्तमान में मौजूद टू-लेन सड़क जर्जर हालत में है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था। इस समस्या को दूर करने के लिए सड़क का निर्माण ग्रीन फील्ड मोड में किया जा रहा है।
निर्माण पूरा होने के बाद यातायात सुगम होगा, जाम की समस्या समाप्त होगी और भारी वाहनों की आवाजाही भी तेज होगी। वर्तमान में किशनगंज से बहादुरगंज तक की यात्रा में लगभग 45 मिनट लगते हैं, जबकि फोरलेन बन जाने के बाद यह समय घटकर सिर्फ 20 मिनट रह जाएगा। इससे यात्रियों के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
इस रोड प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत लगभग 1117 करोड़ रुपये है। निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) लगातार निगरानी कर रहा है।
स्थानीय लोग और व्यापारी इस सड़क परियोजना को क्षेत्रीय विकास और रोजगार के नए अवसर देने वाला मान रहे हैं। उनका कहना है कि फोरलेन सड़क बनने से सीमांचल में कारोबार और व्यापार की गति बढ़ेगी, और लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *