:
Breaking News

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अधिकारियों के तबादले

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए 15 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापन से जुड़ी अधिसूचना जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत कई वरिष्ठ अफसरों के विभाग बदले गए हैं, तो कई को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। सरकार का मानना है कि इस पुनर्संरचना से विभागीय समन्वय बेहतर होगा और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।
ताजा आदेश के अनुसार, 1995 बैच की वरिष्ठ अधिकारी विजयलक्ष्मी एन. को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग से हटाकर योजना एवं विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें बिहार राज्य योजना परिषद की सचिव तथा बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी की परियोजना निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं 2011 बैच के अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।
कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारियां
प्रशासनिक फेरबदल के तहत 1996 बैच के अधिकारी के. सेंथिल कुमार को गन्ना उद्योग विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। उन्हें राज्य योजना परिषद और आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी से जुड़े अतिरिक्त दायित्व भी सौंपे गए हैं। 1997 बैच के पंकज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है, जबकि वे सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।
इसी क्रम में संजीव हंस (IAS, 1997) को राजस्व परिषद का अपर सदस्य नियुक्त किया गया है। 1998 बैच के नर्मदेश्वर लाल को कृषि विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है और साथ ही उन्हें जांच आयुक्त का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। 1999 बैच के विनय कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग की कमान सौंपी गई है।
प्रमंडलों और विशेष विभागों में भी बदलाव
प्रमंडलीय स्तर पर प्रेम सिंह मीणा (IAS, 2000) को मुंगेर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है, जबकि मनीष कुमार (IAS, 2005) को सारण प्रमंडल (छपरा) की जिम्मेदारी दी गई है। 2011 बैच के महेंद्र कुमार को खेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है, वहीं 2017 बैच के अधिकारी आरिफ अहसन को निदेशक, खेल, बिहार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा निलेश रामचंद्र देवरे (IAS, 2011) को विशेष सचिव, पर्यटन विभाग के पद पर तैनात किया गया है। 2014 बैच के अमित कुमार पांडेय को बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सरकार का कहना है कि यह प्रशासनिक बदलाव राज्य के विकास कार्यों को नई गति देने और जनहित से जुड़ी योजनाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *