:
Breaking News

पटना में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का सीएम ने किया निरीक्षण, बच्चों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के राजेंद्र नगर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का दौरा कर इसके विभिन्न हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया। करीब 21 एकड़ में विकसित इस आधुनिक विज्ञान केंद्र में उन्होंने अलग-अलग गैलरियों, वैज्ञानिक मॉडलों और प्रदर्शनों को देखा और वहां मौजूद बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया।
निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को साइंस सिटी में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परिसर में विज्ञान पर आधारित पांच प्रमुख गैलरियां, 269 इंटरैक्टिव और रोचक वैज्ञानिक प्रदर्श, एक ऑडिटोरियम, 4डी थिएटर तथा छात्रों और शिक्षकों के लिए डोरमेट्री की व्यवस्था की गई है, जो इसे राज्य का एक विशिष्ट शैक्षणिक और वैज्ञानिक केंद्र बनाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी को आधुनिक सोच और नवाचार के साथ तैयार किया गया है। यह केंद्र विज्ञान और प्रौद्योगिकी को रोचक तरीके से समझने का अवसर देता है और हर आयु वर्ग के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस साइंस सिटी का निर्माण किया गया है, जिससे छात्र-छात्राएं विज्ञान के मूल सिद्धांतों को सरल और व्यावहारिक रूप में समझ सकेंगे।
मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश पराशर, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *