:
Breaking News

बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 15,516 अभ्यर्थी PET के लिए चयनित

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में चालक सिपाही के 4,361 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की है। यह भर्ती जुलाई 2025 में विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत निकाली गई थी, जिसके लिए कुल 1,64,168 वैध आवेदन प्राप्त हुए थे। लिखित परीक्षा 10 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें 1,16,534 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के दौरान कदाचार या तकनीकी त्रुटियों के कारण 18 अभ्यर्थियों को मूल्यांकन के अयोग्य घोषित किया गया। मूल्यांकन के बाद 15,516 अभ्यर्थियों को PET के लिए चयनित किया गया है, जिनमें 15,054 पुरुष, 461 महिलाएं और 1 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं। चयन सूची में 86 गोरखा तथा 101 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित भी आरक्षण नीति के तहत शामिल हैं। पर्षद के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा संभावित रूप से मार्च 2026 से आयोजित की जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी बाद में वेबसाइट पर जारी की जाएगी। पर्षद ने अभ्यर्थियों को फर्जी कॉल और ठगी से सावधान रहने की सलाह देते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की सूचना केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही दी जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *