:
Breaking News

विदेश भेजने के नाम पर 21.75 लाख की ठगी, लखनऊ से साइबर ठग गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोतिहारी। विदेश भेजने का झांसा देकर 21 लाख 75 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को मोतिहारी पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सद्दाम हुसैन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले का रहने वाला है और हाल के दिनों में लखनऊ में रहकर ठगी का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूर्वी चंपारण जिले के उचीडीह थाना क्षेत्र निवासी अरसद अली को दुबई में नौकरी दिलाने का लालच देकर किस्तों में बड़ी रकम वसूल ली थी, लेकिन बाद में संपर्क तोड़कर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना में कांड संख्या 101/2025 दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान शुरू किया गया, जिसके आधार पर आरोपी को अलीगंज थाना क्षेत्र, लखनऊ से दबोचा गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक बांग्लादेशी पासपोर्ट, 23 भारतीय पासपोर्ट, एप्पल लैपटॉप, स्वाइप मशीन, स्कैनर, मोबाइल फोन और करीब 100 एग्रीमेंट पेपर बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया और फर्जी एजेंटों के जरिए लोगों से संपर्क करता था और एग्रीमेंट दिखाकर भरोसा जीतने के बाद पैसे ऐंठ लेता था। साइबर थाना के डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि आरोपी के नेटवर्क में कई अन्य लोग शामिल हो सकते हैं और बरामद दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर किसी को भी पैसा देने से पहले पूरी जांच करें और किसी भी संदिग्ध कॉल या लेन-देन की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *