:
Breaking News

शान मसूद ने रचा इतिहास, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

कराची। पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद ने घरेलू क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया है। प्रेसिडेंट्स कप में सुई नॉर्दर्न गैस की ओर से खेलते हुए उन्होंने सहर एसोसिएट्स के खिलाफ महज 177 गेंदों में 200 रन पूरे कर यह उपलब्धि हासिल की।
इस धमाकेदार पारी के साथ मसूद ने दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक का 33 साल पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1992 में 188 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। साथ ही, मसूद ने पाकिस्तान की धरती पर सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, जो इससे पहले भारत के वीरेंद्र सहवाग के नाम था। सहवाग ने 2006 में लाहौर टेस्ट में 182 गेंदों में 200 रन बनाए थे।
यह शान मसूद का इस साल का दूसरा फर्स्ट-क्लास दोहरा शतक है। इससे पहले वे कराची ब्लूज के लिए एबटाबाद के खिलाफ 250 रन की पारी खेल चुके हैं। कुल मिलाकर अब उनके नाम फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में पांच दोहरे शतक दर्ज हो चुके हैं।
रेड-बॉल क्रिकेट में मसूद का फॉर्म शानदार रहा है। इस वर्ष उन्होंने 25 पारियों में 71 से अधिक की औसत से 1,564 रन बनाए हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 10 पारियों में एक शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से 397 रन जोड़े हैं।
मैच की स्थिति की बात करें तो दिन का खेल समाप्त होने तक शान मसूद 185 गेंदों में 212 रन बनाकर नाबाद थे और सुई नॉर्दर्न गैस ने दो विकेट पर 460 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया था।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *