:
Breaking News

सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, डीएम ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय।जिला पदाधिकारी लखीसराय श्री मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को सदर अस्पताल, लखीसराय परिसर में रोगी कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सदर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करना तथा पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का आकलन करना था।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने पूर्व में चिन्हित बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि अधिकांश निर्देशों का सफलतापूर्वक अनुपालन कर लिया गया है। इस प्रगति पर डीएम ने संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की सराहना की। साथ ही शेष लंबित बिंदुओं पर कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया गया, ताकि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जा सकें।
बैठक में ऑक्सीजन प्लांट एवं पीआईसीयू (PICU) से संबंधित कार्यों पर विशेष चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऑक्सीजन प्लांट से जुड़े सभी शेष कार्यों को 30 दिनों के भीतर प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, जिससे गंभीर रोगियों को समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
इसके अतिरिक्त सदर अस्पताल के वाइटल काउंटर पर अत्यधिक भीड़ की समस्या पर भी गंभीरता से विचार किया गया। वाइटल काउंटर पर बीपी, वजन सहित अन्य आवश्यक माप की जाती है, जिसके कारण वहां अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या के समाधान हेतु डीएम ने वाइटल काउंटर के बेहतर प्रबंधन एवं आवश्यकता अनुसार उसके स्थानांतरण का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को सुगमता हो और भीड़ नियंत्रण में रहे।
बैठक में रोगी कल्याण समिति कार्यालय के निर्माण/स्थापना की प्रगति की भी समीक्षा की गई और इस कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए सफाई कर्मियों की संख्या, उनकी उपस्थिति एवं कार्य विवरण की जानकारी मांगी गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने स्पष्ट कहा कि “सदर अस्पताल में रोगियों को बेहतर, स्वच्छ और सुव्यवस्थित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. उमेश प्रसाद, रोगी कल्याण समिति के उपाध्यक्ष श्री राकेश कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी श्री सुधांशु नारायण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *