Breaking News
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
देश भर में धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार
- Repoter 11
- 31 Mar, 2025
देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. जैसे एवं प्रदेशो की जामा मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज अदा की और गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी.रमजान के पवित्र महीने के बाद आज देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।मस्जिदों में विशेष नमाज के बाद ईद की दुआएं मांगी गईं। इमामों ने देश की खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी।ईद-उल-फित्र का आयोजन इसीलिए किया जाता है क्योंकि रमजान के पूरे महीने में अल्लाह की इबादत की जाती है और रोजा रखने का अवसर प्राप्त होता है. ईद की नमाज में अल्लाह का आभार व्यक्त किया जाता है. रोजा को पूरा करने की खुशी में अल्लाह ने अपने भक्तों को ईद की खुशियों से नवाजा है. रोजा समाप्त करने की खुशी के साथ-साथ ईद पर मुसलमान इस बात के लिए भी अल्लाह का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने पूरे महीने रोजा रखने की शक्ति और साहस प्रदान किया.ईद के दिन विशेष नमाज अदा की जाती है. इस दिन मुस्लिम समुदाय अल्लाह का आभार व्यक्त करता है और अपनी अनजानी गलतियों के लिए क्षमा मांगता है.रमजान के 30 दिनों के रोजे के बाद यह त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं। चांद दिखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







