:
Breaking News

महिला संगठन को मजबूत करने की कवायद, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस में नई टीम गठित

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

नई दिल्ली।कांग्रेस पार्टी ने अपने महिला संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में महासचिवों, सचिवों और राष्ट्रीय समन्वयकों की नई नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। इन नियुक्तियों से जुड़े आदेश पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी किए गए हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, महिला कांग्रेस के महासचिव पद पर शफिया जुबेर, ममता चंद्राकर, गुंजन सिंह, कमलकाशी रजाना, नूरी खान, सुनीता आर. गवांडे, ल्हिंगकिम हाओकिप शिंगनाइसुई (किम) और शिल्पी अरोड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए बड़ी संख्या में नेताओं को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इनमें हेमलता चौधरी, सुनीता सेहरावत, सुरभि वर्मा, नताशा शर्मा, दीप्ति सिंह, शमा बानो, बरनाली फुकन, बॉबी भगत, हरसिमरन बाजवा, पूनम पंडित, प्रज्योति हंडोरे, जेबा सेल्वन, श्रीदेवी नाइक, वी.एस. कमलिका राजामणि, एन. रमालक्ष्मी, तुलिका महेंदर कर्मा, नश नुसरत अली, उमा सोनी, कृष्णा देवी, बी. अदिथा स्वप्ना, सुधा प्रसाद, रिता पांडा, डॉ. साक्षी चौधरी, सुमिता मिश्रा, भानाश्री गोगोई, ममता वशिष्ठ, नम्रता डैन, एस्थर रानी, आरफा खानम, मयूरी सिंह, रचना समलेटी, अर्चना राजेंद्र भोमले और संतोष कुमारी शामिल हैं।
इसके अलावा पार्टी ने महिला कांग्रेस के कार्यों के समन्वय के लिए राष्ट्रीय समन्वयकों की भी नियुक्ति की है। इस सूची में विद्या नेगी, अनामिका यादव, उरूसा राणा, सैय्यदा बानो, त्रिप्ता ठाकुर, कुमारी सोनी, सुंदरी देवी, डॉ. हुसना आरा, कांता शर्मा, राशि त्रिभुवन, सीमा समाधिया, दीपिका यादव, ज्योत्सना गोगिया, प्रीति उपाध्याय, विनीता भगत, किकी संधू, डॉ. रत्ना पांडेय, शिवानी मिश्रा, प्रिया वंदना, मौर्म्म बेगम काजी, पूजा चड्ढा, साइमा जान, मेघा परमार, फौजिया राणा, प्रियंका सिंह, शालिका खुराना, संगीता गर्ग, सुनीता वर्मा, रेखा चौहान, हुकुम मीणा, जैबा खान, स्मिता आर. गोरे, हैजाकानी, शांता प्रिंस, उमंग बंगा और सायरा समीर के नाम शामिल हैं।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने स्पष्ट किया है कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई टीम संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *